एजुकेशन

IAS Ansar Shaikh Success story: पिता चलाते थे ऑटो, 21 की उम्र में बेटा बना देश का सबसे कम उम्र का IAS

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 26, 2023, 08:32 AM IST

IAS Ansar Shaikh Success story Youngest IAS of India: सबसे कम उम्र में UPSC की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने अंसार शेख के सफल होने की कहानी काफी प्रेरणादायक है। आईएएस अधिकारी बने अंसार शेख के पिता ऑटो चलाया करते थे। फीस भरने के पैसे नहीं थे तो दोस्तों ने मदद की। गरीबी में पले, संघर्ष कर पढ़े अंसार शेख ने 21 की उम्र में पहले प्रयास में आईएएस बनकर इतिहास रच दिया।

Image

IAS Ansar Shaikh Success story

IAS Ansar Shaikh Success story Youngest IAS of India: गरीबी में पले, संघर्ष कर पढ़े अंसार शेख के पास जब फीस भरने के पैसे नहीं थे तो दोस्तों ने मदद की। पिता के भरोसे और दोस्तों की मदद का कर्ज उन्होंने आईएएस बनकर उतार दिया। आईएएस सक्सेस स्टोरी में आज हम बात करेंगे अंसार शेख की। अंसार शेख मूल रूप से महाराष्ट्र के जालना गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मराठवाड़ा में ऑटो रिक्शा चलाते थे। गरीबी में पले, संघर्ष कर पढ़े अंसार शेख ने 21 की उम्र में पहले प्रयास में आईएएस बनकर इतिहास रच दिया।

Ansar Shaikh Family: भयंकर गरीबी से जूझा परिवार

देश के सबसे कम उम्र में UPSC की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने अंसार शेख के सफल होने की कहानी (IAS Success Story) काफी प्रेरणादायक है। आईएएस अधिकारी बने अंसार शेख के पिता ऑटो चलाया करते थे। फीस भरने के पैसे नहीं थे तो दोस्तों ने मदद की। परिवार भयंकर गरीबी से जूझ रहा था। उनकी दो बहनों की शादी कम उम्र में हो गई थी और छोटा भाई भी पढ़ाई-लिखाई छोड़कर काम में लग चुका था। रिश्तेदारों ने अंसार की भी पढ़ाई छुड़ाकर काम में लगाने की सलाह दी।

Ansar Shaikh Story: गरीबी की वजह से पिता कटवाने वाले थे नाम

इसके बाद अंसार के पिता उनका स्कूल से नाम कटवाने पहुंच गए थे। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने समझाया कि अंसार पढ़ने में होशियार है, इसे आगे पढ़ाना चाहिए। अंसार शेख ने 12वीं क्लास में 91 फीसदी मार्क्स पाए और ग्रेजुएशन में 73 फीसदी नंबर आए। उन्होंने पुणे के फॉर्ग्यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बैचलर डिग्री ली।

Ansar Shaikh IAS: UPSC के पहले प्रयास में पाई सफलता

अंसार शेख ने एक साल कोचिंग की और तीन साल तक जमकर तैयारी की। इसके बाद वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बैठे। यूपीएससी के पहले प्रयास में अंसार शेख 361 रैंक हासिल करके 21 साल की उम्र में देश के सबसे कम आयु के आईएएस बन गए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article