IAF Agniveer Result 2024, Indian Airforce Agniveer Result 2024 Out at agnipathvayu.cdac.in: भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) ने अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2024) आज यानी 12 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए यूजरनेम व ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
IAF Agniveer Sarkari Result 2024: जारी हुआ रिजल्ट
भारतीय वायुसेना की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 7 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा पुश अप्स, सिट अप्स और स्क्वैट्स भी करना होगा।
How to download IAF Agniveer Result 2024
- भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर IAF Agniveer Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Airforce Agniveer Result 2024: कितना मिलेगा वेतन
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पहले साल 30000 रुपये महीने सैल्री मिलेगी। जबकि, दूसरे साल 33000 रुपये, तीसरे साल 36500 रुपये और चौथे साल 40000 रुपये सैलली मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
