एजुकेशन

HTET Exam Date 2026: हरियाणा टीईटी की डेट जारी, 13 और 14 जून को होगा एग्जाम

HTET Exam Date 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

Image

HTET Exam Date 2026: हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट

HTET Exam Date 2026: हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HTET परीक्षा 13 और 14 जून 2026 में आयोजित की जाएगी और परीक्षा दो सत्रों में कराई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आसानी से समायोजित किया जा सके।

Haryana TET Exam 2026

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, HTET परीक्षा पहले जनवरी-फरवरी 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बोर्ड ने जून में परीक्षा कराने का फैसला लिया है। HTET हरियाणा में सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (PGT) पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है। इस साल भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नजर बनाए रखें। जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

तीन स्तरों की परीक्षा

HTET परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित होती है। लेवल-1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। लेवल-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए होता है, जबकि लेवल-3 PGT उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है। हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article