एजुकेशन

HTET 2024 Registration: हरियाणा टीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

Haryana TET Exam 2024: हरियाणा में शिक्षक भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं युवाओं के लिए खास मौका है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर 24 से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।

Image

हरियाणा टीईटी 2024

Photo : iStock

Haryana TET Exam 2024: हरियाणा में शिक्षक भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं युवाओं के लिए खास मौका है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर 24 से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 24 से शुरू होगी इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 है। वहीं परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को होगा। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

HTET 2024 Registration ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Notice के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर HTET Haryana Teacher Eligibility Test 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

HTET Haryana Teacher Eligibility Test 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

HTET Exam Date: कब होगी परीक्षा?

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में स्तर-1,2 और 3 का आयोजन 07 और 08 दिसंबर, 2024 (शनिवार-रविवार) को किया जा रहा है। 07 दिसंबर को, लेवल-3 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और 08 दिसंबर को, लेवल-2 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल-1 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर, 2024 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsheh.org.in पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 1 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2024 है।उम्मीदवार 15 नवंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2024 तक अपने विवरण, फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे की छाप, स्तर, विषय की पसंद (स्तर 2 और 3) जाति कैटेगरी, विकलांग कैटेगरी और गृह राज्य में ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें