एजुकेशन

HTET 2024 Exam Postponed: स्थगित हो गई हरियाणा टीईटी परीक्षा, जानें कब होगा एग्जाम

Haryana TET 2024 Exam Postponed: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की तरफ से हरियाणा टीईटी 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि परीक्षा 7 दिसंबर और 8 दिसंबर 2024 को होने वाली थी।

Image

हरियाणा टीईटी परीक्षा स्थगित

Photo : iStock

Haryana TET 2024 Exam Postponed: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की तरफ से हरियाणा टीईटी 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि परीक्षा 7 दिसंबर और 8 दिसंबर 2024 को होने वाली थी। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स वेबसाइट bseh.org.in पर एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

हरियाणा टीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 नवंबर 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर के पहले हफ्ते में होना था। अब इस परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

HTET Exam Postponed Notice ऐसे करें चेक

  • नोटिस चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Press Note Regarding Postpone of HTET-2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब एग्जाम नोटिस पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम डिटेल्स चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।

HTET New Exam Date Notice

HTET Exam 2024

HTET Exam नोटिस

कब होगी परीक्षा?

हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित नहीं हुई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाना था। जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार लेवल 3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई थी। वहीं, लेवल 2 और लेवल 1 की परीक्षाएं क्रमशः 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थीं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article