HPRCA Recruitment 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब शिक्षक के 808 पदों पर भर्ती होगी। टीचर्स की इस भर्ती पर ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जो भी युवा शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं शिक्षक की इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।
कहां कर सकेंगे आवेदन ?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में इन शिक्षकों की भर्ती करेगा। ऐसे में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार hprca.hp.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिल्हाल आवेदन करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (teaching jobs)
अप्लाई करने के लिए तैयार रहें उम्मीदवार
अभ्यर्थी ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के सभी दस्तावेज जैसे कि डिग्री, डिप्लोमा, हिमाचल बोनाफाइड सर्टिफिकेट और कैटेगरी के प्रमाण पत्र तैयार रखें।
कैसे करें शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन ? How to apply for HPRCA Teacher Bharti
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
- अब New Registration पर क्लिक करें और बुनियादी जानकारी को भरें।
- लॉगिन करने के बाद PGT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी फोटो, साइन और एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरें और फिर फॉर्म सबमिट करें।
Also Read: Indian Bank SO Recruitment 2026: फॉरेक्स ऑफिसर से लेकर इंजीनियर तक, इंडियन बैंक में 350 अलग-अलग पदों पर निकली भर्ती
कब तक कर सकेंगे आवेदन ?
आवेदक ध्यान दें कि 17 अप्रैल सुबह 10 बजे आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 8 मई तय की गई है। आवेदन फॉर्म भरते हुए फीस भी भरनी होगी जो कि 800 रुपये है। उम्र सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
