HPBOSE HP Board 10th Result 2024 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला (HPBOSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। बीते सप्ताह ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक चली थीं। प्रदेशभर में बनाए गए 2258 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला (HPBOSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्र नीचे बताए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
HP Board 10th Result 2024 ऐसे करें चेक
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर जाकर Latest Results के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद Check HP Board 10th Result 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 4: अब छात्र रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।
स्टेप 5: रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: मार्कशीट चेक करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
HP Board 10th Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों की ई-मार्कशीट जारी की जा रही है। छात्र इस ई-मार्कशीट की मदद से आगे की कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से दी जाएगी। स्कूलों से प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगी।
HP Board 12th Result 2024: कैस था 12वीं का रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से पिछले हफ्ते ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड में 73.76% स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 10 में कुल 41 स्टूडेंट्स का नाम था। इसमें से 30 लड़कियां थीं। सरकारी स्कूल की कुल 7 सात लड़कियों और तीन लड़कों ने मैरिट में टॉप 10 में जगह बनाई थी। वहीं, प्राइवेट स्कूल से 8 लड़कों और 23 लड़कियों मे टॉप 10 में जगह बनाई थी।
