HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए जारी किए मॉडल पेपर, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं के मॉडल प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र इसे डाउनलोड कर परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जान सकते हैं।

HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 9वीं पास करके 10वीं में पहुंचने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा मॉडल प्रश्न पत्र छात्रों की सहायता के लिए हर साल बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं। मॉडल पेपर से न केवल परीक्षा की तैयारी करने में छात्रों का सहायता मिलती है बल्कि उन्हें परीक्षा पैटर्न के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया यानी मार्किंग स्कीम के बारे में भी विस्तार में जानने को मिलता है। इतना ही नहीं छात्र अपनी तैयारी का आकलन भी इन पेपर के माध्यम से आसानी से कर पाएंगे।

HPBOSE Class 10th Model Paper

HPBOSE Class 10th Model Paper (Photo - AI)

कैसे डाउनलोड करें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2026?

स्टेप 1 - कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।

End of Feed