एजुकेशन

HP Board 10th, 12th Result 2023 Date and Time: एचपी बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, hpbose.org पर जारी होगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 26, 2023, 12:26 PM IST

HP Board 10th, 12th Result 2023 Date & Time: रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल बोर्ड मार्कशीट और परीक्षा पास करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्र जारी करेगा। मार्कशीट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध होगी। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर नतीजे घोषित करेगा।

Image

HP Board 10th, 12th Result 2023: हिमाचल बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

HP Board 10th, 12th Result 2023 Date & Time: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (HP Board 10th, 12th Result 2023) के तारीख की घोषणा कर सकता है। हिमाचल बोर्ड (HP Board Result) इसी हफ्ते 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस हफ्ते hpbose.org पर जारी हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 29 अप्रैल, 2023 तक घोषित किए जाएंगे। जो छात्र HPBOSE 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रिजल्ट (HP Board Result) देख सकते हैं।

रिजल्ट (HP Board 10th, 12th Result 2023 Date & Time) को लेकर हिमाचल बोर्ड (Himachal Board) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, HPBOSE 12वीं का स्कोरकार्ड तीनों स्ट्रीम- विज्ञान, कला और वाणिज्य के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को अपना एचपीबीओएसई 12वीं हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी। साथ ही बोर्ड 10वीं का भी स्कोरकार्ड जारी करेगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल बोर्ड मार्कशीट और परीक्षा पास करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्र जारी करेगा। मार्कशीट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध होगी। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर नतीजे घोषित करेगा। हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 परिणाम 2023 की घोषणा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। HPBOSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को दिए गए लिंक में 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का भी पालन कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकेंगे एचपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 : एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 : कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : दिए गए लिंक में कक्षा 12 का रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 : रिजल्ट डाउनलोड करें।

हिमाचल बोर्ड, HPBOSE ने 10 मार्च से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कीं। लगभग 1.03 लाख छात्रों ने HPBOSE 12वीं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article