एजुकेशन

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे सहायक लोको पायलट परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

RRB ALP Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 21 नवंबर को सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीदवार यहां से चेक करें कब है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें RRB ALP Admit Card 2024

Image

आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 (image - canva)

Railway Recruitment Boards (RRBs) Assistant Loco Pilot (ALP) Admit Card 2024 आज 21 नवंबर को जारी होने की पूरी सभावना है। जिन उम्मीदवारों ने RRB ALP पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब RRB की रीजनल वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से चेक करें कब है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें RRB ALP Admit Card 2024

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 18799 सहायक लोको पायलट (एएलपी) रिक्तियों को भरा जाएगा।

कब है रेलवे सहायक लोको पायलट परीक्षा 2024

RRB ALP परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने पंजीकरण विवरण के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card Download

चरण 1. RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2. "लेटेस्ट अनाउंसमेंट" या "महत्वपूर्ण लिंक" के अंतर्गत "RRB ALP Admit Card 2024 link" पर जाएं।

चरण 3. अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4. लॉग इन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

एग्जाम के दिन इन बातों का रखें ध्यान

वैध पहचान पत्र साथ रखें: एडमिट कार्ड के साथ, परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आदि) साथ लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र का विवरण देखें: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र का पता, तिथि और समय सत्यापित करें।

परीक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें: एडमिट कार्ड और परीक्षा निरीक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं:

  • कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) 1
  • कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2
  • कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी)
  • दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
  • चिकित्सा परीक्षा (एमई)

अपना आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरण सही ढंग से मुद्रित हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article