How to check CBSE 10th second board exam result via Digilocker: सीबीएसई क्लास 10th के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6 लाख 80 हजार से ज्यादा छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 मई से 21 मई के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा के अपने नंबर्स में सुधार करना चाहते थे।
सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट
सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई के आसपास CBSE Class 10th के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले छात्र परीक्षा में फेल मान जाएंगे।
डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या डिजिलॉकर अकाउंट से लॉगिन करें।
- Education सेक्शन में जाकर CBSE का विकल्प चुनें।
- अब अपना पासिंग ईयर, रोल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Get Document पर क्लिक करें।
- अब आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।
वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमेपज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CBSE 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
