एजुकेशन

कैसे बनें मौसम वैज्ञानिक, जानें क्वालिफिकेशन, कोर्स, कॉलेज और सैलरी से लेकर पूरी जानकारी

​Meteorology Course, College, Qualification, Salary In India: यदि आप भी मौसम विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम (how to become meteorologist) की है। यहां आप मौसम वैज्ञानिक के लिए कोर्स, कॉलेज, क्वालिफिकेशन,सैलरी से लेकर संपूर्ण जानकारी विस्तार से जान सकते हैं।

Image

Meteorology Course, College, Qualification: यहां जानें मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए कोर्स, कॉलेज, क्वालिफिकेशन और सैलरी

Meteorology Course, College, Qualification, Salary In India: सुबह उठते ही आपके मोबाइल पर भी नोटिफिकेशन के जरिए मौसम का हाल आ (Meteorology Courses) जाता होगा। इसके अलावा मौसम का हाल टीवी पर भी (Meteorologist Qualification) सुनते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, कौन इतनी सटीकता के साथ मौसम की भविष्यवाणी (Meteorologist Salary) करता है। बता दें मौसम की जानकारी देने वालों को मीटियरोलॉजिस्ट, क्लाइमेटोलॉजिस्ट और एटमॉस्फेरिक साइंटिस्ट कहा जाता है। मौसम वैज्ञानिक पृथ्वी, वायुमंडल, जलवायु और मौसम में बदलाव का अध्ययन कर जानकारी एकत्रित करते हैं। इसके बाद विश्लेषण कर मौसम का हाल बताते हैं।

यदि आप भी मौसम विज्ञान में रुचि रखते हैं या फिर इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। यहां आप जान सकते हैं कि मीटियरोलॉजिस्ट कैसे बनते हैं? मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है? मीटियरोलॉजिस्ट का कोर्स कितने साल का होता है? मीटियरोलॉजिस्ट बनने के लिए कौन सा कोर्स बेस्ट है? मीटियरोलॉजिस्ट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? व किस कॉलेज से मीटियरोलॉजी करना चाहिए।

Meteorologist Qualification, Eligibility: मीटिरोयलॉजिस्ट बनने के लिए योग्यता

मीटियरोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। इसके अलावा ग्रेजुएशन कोर्स भी हैं, जिसे कर आप अपने करियर को सेट कर सकते हैं और मौसम वैज्ञानिक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। वहीं यदि आप ग्रेजुएट हैं तो मौसम विज्ञान में मालस्टर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे 12वीं के बाद मौसम विज्ञान की पढ़ाई के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके बाद तमाम कोर्स उपलब्ध हैं। यहां आप जान सकते हैं कि मीटियरोलॉजी के लिए कौन से कोर्स होते हैं।
Meteorology Course, College, Qualification, Salary.

Meteorology Course, College, Qualification, Salary.

Meteorology Courses, College

Meteorology Courses, College

Meteorology Course, College, Qualification, Salary

Meteorology Course, College, Qualification, Salary

Meteorology Courses: मौसम वैज्ञानिक के कोर्स

फिजिकल मीटियोरोलॉजी (Physica Meteorology)
क्लाइमेटोलॉजी (Climatology)
एग्रीकल्चर मीटियोरोलॉजी (Agriculture Meteorology)
एविएशन मीटियोरोलॉजी (Aviation Meteorology)
सिनॉप्टिक मीटियोरोलॉजी (Synoptic Meteorology)
डाइनेमिक मीटियोरोलॉजी (Dynamic Meteorology)
फिजिकल मीटियोरोलॉजी, Physica Meteorology
सैटेलाइट मेटियोरोलॉजी
बता दें इसमें से तीन कोर्स प्रमुख हैं, जिसमें पहला एग्रीकल्चर मीटियोरोलॉजी, एविएशन मीटियोरोलॉजी और सैटेलाइट मेटियोरोलॉजी शामिल है।

Meteorologist College Courses

1. BSC In Meteorology
2.B.Tech In Meteorology
3.B.Tech In Atmospheric Science
1.MSC In Meteorology
2.M.Tech In Meteorology
3.PHD In Meteorology

Best Meteorology Colleges In India

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)
आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur
आईआईटीएम पुणे (IITM Pune)
आईआईएससी (IISC Bangalore)
पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University)
कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय (Andhra University)
डीएवी इंदौर (DAV Indore)
देवी अहल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
उड़ीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे

Meteorologist Jobs In India: मौसम वज्ञानिक के लिए नौकरी

आए दिन राज्य व केंद्र सरकार की ओर से मौसम वैज्ञानिक के तौर पर सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है। जिसमें रेडियो, दूरदर्शन केंद्र, मौसम प्रसारण केंद्र, सैटेलाइट स्पेस, रिसर्च सेंटर और सैन्य विभाग शामिल है। इसके अलावा तमाम रिसर्च वाली प्राइवेट कंपनियां भी मौसम वैज्ञानिक के लिए भर्ती निकालती हैं।
meteorology

meteorology

Meteorologist Salary: मौसम वैज्ञानिक की सैलरी

मौसम वैज्ञानिक के सैलरी की बात करें तो यह कंपनी या विभाग पर निर्भर करता है। इसके अलावा आईआई दिल्ली, आईआईटी खड़पुर, आईआईटीएम पुणे व अन्य सर्वश्रेष्ठ संस्थान या कॉलेज से मेटियोरॉलाजी का कोर्स करने के बाद लाखों-करोड़ो का पैकेज मिलता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article