Success Story: 'होम साइंस सिर्फ लड़कियों के लिए'..., इस शख्स ने तोड़ा मिथक और सफलता की लिखी कहानी

होम साइंस, ये सब्जेक्ट अक्सर लड़कियां चुनती हैं और लेकिन जयपुर के एक युवा ने इस सब्जेक्ट को चुना और मिथक तोड़ दिया। राजस्थान के बूंदी जिले के छोटे से कस्बे हिंडोली से निकलकर रजत ने जब गृह विज्ञान विषय चुनने का फैसला किया, तो उन्हें समाज के तानों और मजाक का सामना करना पड़ा।

Success Story: होम साइंस, ये सब्जेक्ट अक्सर लड़कियां चुनती हैं और लेकिन जयपुर के एक युवा ने इस सब्जेक्ट को चुना और मिथक तोड़ दिया। इस युवा का नाम है रजत जैन, जिसने समाज की बेड़ियों को तोड़कर एक मिसाल कायम की है। बूंदी जिले के छोटे से कस्बे हिंडोली से निकलकर रजत ने जब गृह विज्ञान विषय चुनने का फैसला किया, तो उन्हें समाज के तानों और मज़ाक का सामना करना पड़ा। उन्होंने न सिर्फ अपने सपनों को पूरा किया बल्कि एक कामयाब डायटीशियन भी बन गए, वो भी तब जब उन्होंने होम साइंस जैसे तथाकथित 'लड़कियों के सब्जेक्ट' को चुना।

Rajat Jain Success story

Rajat Jain Success story

लड़कियों के बैच में अकेले लड़के

मूलरूप से राजस्थान के बूंदी जिले के छोटे से कस्बे हिंडोली के रहने वाले रजत ने गृह विज्ञान विषय चुना तो नाते-रिश्तेदारों ने ताने दिए और उनका मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह 'लड़कियों का सब्जेक्ट' है, लेकिन रजत ने एक नहीं मानी। जब वह कॉलेज में भी पहुंचे तो चुनौतियां सामने आईं। वह गृह विज्ञान में 30 लड़कियों के बीच अकेले लड़के के थे। उन्होंने न सिर्फ इन चुनौतियों का डटकर सामना किया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से सभी को चुप कर दिखाया।

End of Feed