एजुकेशन

Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल में बारिश का तांडव: सिरमौर, कांगड़ा और चंबा में स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

Image

Himachal Pradesh School Closed (Photo - AI)

Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय प्रशासन ने कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों की का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, खराब मौसम के कारण चंबा में हुई लैंडस्लाइड से भारी तबाही के कारण प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को आगामी तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। आइए जानते हैं कि की बिगड़े मौसम के मिजाज किन-किन जिलों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

हिमाचल के इन जिलों में छुट्टी का ऐलान

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रभावित इलाकों में छुट्टी का ऐलान (School Closed in Himachal Pradesh) किया है।

सिरमौर (Sirmaur Schools Closed) और कांगड़ा जिले (Kangra Schools Closed) में सोमवार, 20 जुलाई और मंगलवार, 21 जुलाई को सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जबकि चंबा जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल 20 जुलाई यानी आज एक दिन के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

चंबा में तबाही का मंजर के बीच मणिमहेश यात्रा स्थगित

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का और प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक असर चंबा जिले में देखने को मिल रहा है। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों की सुरक्षा और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पवित्र मणिमहेश यात्रा को तीन दिन (19 से 21 जुलाई) के लिए अस्थायी रूप से स्थगित किया गया। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें और मौसम सामान्य होने तथा मार्ग बहाल होने तक यात्रा शुरू न करें।

प्रशासन ने की आम जनता से अपील

मौसम के रुख को देखते हुए राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने आम नागरिकों तथा पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों, उफनते नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों के पास जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन सतर्क और अलर्ट मोड पर है।

उत्तराखंड में भी स्कूल बंद का आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए 20 जुलाई को देहरादून में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया। जारी आदेश के अनुसार, आज जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो छुट्टियों को और बढ़ाए जाने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article