एजुकेशन

Surat School Closed: सूरत में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी हुई घोषित

Heavy Rain fall in Surat Gujarat holidays declared for schools and colleges: सूरत में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में 18 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Image

बारिश के चलते सूरत में स्कूल बंद

Heavy Rain fall in Surat Gujarat holidays declared for schools and colleges: गुजरात के सूरत जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, जिले में औसतन करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है और नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

लगातार भारी से अति भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

छात्रों की सुरक्षा को लेकर फैसला

भारी बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 8 जुलाई 2026 को सूरत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल सूरत महानगरपालिका क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि नगरपालिकाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सरकारी, अनुदानित और निजी शिक्षण संस्थाओं पर भी लागू रहेगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

जलभराव से लोग परेशान

बारिश के कारण जलभराव से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जताई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें लोग नगर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते नजर आए। एक डिलीवरी बॉय का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जलभराव और खराब सड़क व्यवस्था को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करता दिखाई दे रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article