Haryana Board 12th result 2023 When and Where to check: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ( एचबीएसई ) आज 15 मई को बीएसईएच 12वीं रिजल्ट जारी करेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। एग्जाम 28 मार्च तक चले थे। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं। इन परीक्षाओं में 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था जबकि 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने कहा था, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है। 15 मई को बारहवीं और 16 मई को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Haryana Board 12th Result 2023 when and where to check
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि 15 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा जबकि कल 16 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
साल 2022 में 42 दिन के अन्दर हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया था लेकिन 2023 में 46-47 दिन निकल जाने के बाद भी परिणाम नहीं आया है। छात्रों का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जांचने की वजह से रिजल्ट में देरी हुई है।
Know about Haryana Board
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई), 1969 में स्थापित हुआ। अब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) के रूप में जाना जाता है। ये बोर्ड मिडिल, मैट्रिक (सेकेंडरी या हाई स्कूल) और हायर सेकंडरी एग्जामिनेशन में पब्लिक एग्जाम आयोजित करता है। 1969 में, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की स्थापना चंडीगढ़ में हुई थी। बोर्ड ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से आवंटित 100 अधिकारियों के कर्मचारियों के साथ काम करना शुरू किया।
