एजुकेशन

HBSE Haryana Board Result 2023: वेबसाइट हुई हैंग? एक सिंपल तरीके से ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 15, 2023, 03:18 PM IST

HBSE Haryana Board Result 2023: रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई आज 15 मई को हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 जारी कर रहा है। एचबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किए जाएंगे। सबसे तेज परिणाम देखने का तरीका यहां देखें।

Image

हरियाणा बोर्ड के सबसे तेज नतीजे 2023

Haryana Board of School Education, HBSE Haryana Board 12th Results 2023 की घोषणा आज ही आ सकती है। बता दें, रिपोर्ट के अनुसार, एचबीएसई आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है जबकि 10वीं का रिजल्ट कल 16 मई को जारी होने की संभावना है। एक बार यह रिजल्ट जारी होने के बार इन्हें हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से देखा जा सकता है।

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई के छात्र ध्यान दें, यदि आप ऑनलाइन रिजल्ट देखने में कंफर्ट नहीं है या इससे तेज रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए तरीकों से रिजल्ट देख सकते हैं।

एचबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किए जाने के बाद हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षाओं की तारीखें जारी करने की उम्मीद है। बता दें, हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक किया गया था। अब कुछ देर में इस परीक्षा परिणाम को देखने के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा, यदि लिंक से परिणाम देखने में दिक्कत होती है तो आप ऐसे चेक कर सकते हैं HBSE Haryana Board Class 12th Result 2023

How to check the Haryana Board Class 10th and 12th Results 2023 OFFLINE

  • आपके मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाएं।
  • एचबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 देखने इस संदेश को टाइप करें - RESULTHB12 रोल-नंबर।
  • अब इसे 56263 पर भेज दें।
  • एचबीएसई HBSE Class 12th result 2023 को एसएमएस के जरिए आपको भेजेगा।
  • अब आप परिणाम कहीं से भी ऑफलाइन तरीके से देख सकेंगे।

2,63,409 छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 कुल 5,59,738 छात्रों के लिए जारी किया जाएगा, जो परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल में से, 2,96,329 छात्र हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए और 2,63,409 छात्र कक्षा 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article