HBSE Haryana Board 10th Result 2023: घोषित हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 16, 2023, 03:47 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2023, Haryana Board Class 10th Result 2023 Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज यानी 16 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

HBSE Haryana Board 10th Result 2023, Haryana Board Class 10th Result 2023 Declared: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज यानी 16 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष वी पी यादव और सचिव कृष्ण कुमार द्वारा दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को RESULTHB10 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

HBSE Haryana Board Result 2023: कितना रहा 10वीं का पास प्रतिशत

End of Feed