एजुकेशन

HBSE 10th 12th Result 2023 Date: इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब मिलेगी मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 6, 2023, 02:43 PM IST

Haryana Board 10th 12th Result 2023, Date and Time: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की ओर से 10वीं और 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HBSE 10th 12th Result 2023

HBSE Class 10th 12th Result 2023, Haryana Board Result 2023 Date: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की तरफ से 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के अलावा यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट (HBSE Class 10th 12th Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

HBSE 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें 10वीं में 2,96,329 और 12वीं में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब बोर्ड जल्द ही सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करेगा।

Haryana Board Result 2023 Date: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट के साथ ये होगा जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। बता दें कि हरियाणा बोर्ड रिजल्ट के साथ ही 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी।

How to check HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Result 2023

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BSEH Haryana Board Result 2023: शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। ध्यान रहे कि स्टूडेंट्स bseh.org.in से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article