HBSE Class 10th 12th Result 2023, Haryana Board 10th 12th Result 2023 Date: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की तारीख आज घोषित कर दी गई है । बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की तरफ से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 15 मई और 10वीं का 16 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के अलावा यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
HBSE Class 10th 12th Result 2023 Date
HBSE Haryana Board Result 2023 Date: बोर्ड अध्यक्ष ने दी सूचना
अमर उजाला न्यूजपेपर को दिए बयान के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब 12वीं का रिजल्ट कल 15 मई और 10वीं का 16 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
Haryana Board 10th 12th Result 2023: कब से कब तक हुई परीक्षा
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल परीक्षा में 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें 10वीं में 2,96,329 और 12वीं में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to check HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Result 2023
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसकी डेट रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।
