एजुकेशन

CUET 2023 Exam City Slip: CUET 2023 एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी जारी, cuet.samarth.ac.in से कर पाएंगे डाउनलोड

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 14, 2023, 10:40 AM IST

CUET 2023 Exam City Slip: शेड्यूल के अनुसार सीयूईटी परीक्षा सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी और सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा।

Image

CUET 2023 Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी जारी।

Photo : iStock

CUET 2023 Exam City Slip: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test), सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 14 मई को जारी होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें सिटी स्लिप का उपयोग करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। नीचे सीयूईटी यूजी परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को चेक करें।

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा (CUET UG 2023 Exam) 21 मई से आयोजित की जाएगी। एनटीए 21 मई से शुरू होने वाले विभिन्न चरणों में सीयूईटी 2023 का आयोजन करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड पर आधारित है और उम्मीदवार शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर पूरे कार्यक्रम की जांच कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार सीयूईटी परीक्षा सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी और सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। नीचे जानिए सीयूईटी सिटी स्लिप ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें।

ऐसे डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप:-

  • आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET UG Exam City स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप तक पहुंचें और उसे डाउनलोड करें।
  • अब उसका प्रिंट आउट ले लें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उन्हें उस सिटी के बारे में सूचित किया जाएगा, जहां परीक्षा केंद्र स्थित है। NTA CUET 2023 एडमिट कार्ड के माध्यम से आगे की परीक्षा विवरण जैसे तिथि, समय, कार्यक्रम और अन्य जानकारी शेयर करेगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article