HBSE 12th Class Topper List 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम (HBSE 12th Result 2023) आज यानी 15 मई को घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट 2023 भी जारी की है। इस बार (HBSE Class 12th Topper List) भिवानी की नैंसी ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2023 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सभी छात्र एचबीएसई की टॉपर लिस्ट और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।
HBSE 12th Class Topper List 2023: हरियाणा बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट।
12वीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा
हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2023 में हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट के सभी टॉप करने वाले नामों का उल्लेख किया गया है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा दिया है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास 81.65 प्रतिशत फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन किया है।
HBSE Class 12th Topper List 2023
| टॉपर का नाम | कुल अंक |
| नैंसी | 498 |
| जसमीत कौर | 497 |
| कनूज, मानसी सैनी, प्रिया | 496 |
पिछले साल यानी 2022 में एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा था, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन किया था। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई थी। छात्र हरियाणा बोर्ड (HBSE 12th Board Result 2023) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 लिंक तक पहुंचने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं का परिणाम आने के बाद छात्र अपना मार्कशीट अपने विद्यालय से कलेक्ट कर पाएंगे।
