एजुकेशन

HBSE 12th Class Topper List 2023: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, भिवानी की नैंसी बनी टॉपर

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 15, 2023, 04:19 PM IST

HBSE 12th Class Topper List 2023: छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 लिंक तक पहुंचने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

Image

HBSE 12th Class Topper List 2023: हरियाणा बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट।

HBSE 12th Class Topper List 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम (HBSE 12th Result 2023) आज यानी 15 मई को घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट 2023 भी जारी की है। इस बार (HBSE Class 12th Topper List) भिवानी की नैंसी ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2023 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सभी छात्र एचबीएसई की टॉपर लिस्ट और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।

12वीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा

हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2023 में हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट के सभी टॉप करने वाले नामों का उल्लेख किया गया है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा दिया है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास 81.65 प्रतिशत फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन किया है।

HBSE Class 12th Topper List 2023

टॉपर का नाम कुल अंक
नैंसी498
जसमीत कौर497
कनूज, मानसी सैनी, प्रिया496

पिछले साल यानी 2022 में एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा था, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन किया था। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई थी। छात्र हरियाणा बोर्ड (HBSE 12th Board Result 2023) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 लिंक तक पहुंचने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं का परिणाम आने के बाद छात्र अपना मार्कशीट अपने विद्यालय से कलेक्ट कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article