एजुकेशन

HBSE 10th 12th Admit Card 2024: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

HBSE 10th 12th Admit Card 2024, BSEH Haryana Board Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड कल आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से किया जाना है।

Image

HBSE 10th 12th Admit Card 2024

HBSE 10th 12th Admit Card 2024HBSE 10th 12th Admit Card 2024, BSEH Haryana Board Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEH), हरियाणा द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (Haryana Board Admit Card 2024) कल यानी 20 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HBSE 10th 12th Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

HBSE 10th 12th Admit Card 2024: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

हरियाणा बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, स्कूल के प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download HBSE 10th 12th Admit Card 2024

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Board Exam 2024: कितने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5.25 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं परीक्षा में 3.03 लाख और 12वीं परीक्षा में 2.21 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article