एजुकेशन

Haryana Summer Vacation 2023: हर‍ियाणा के स्‍कूलों में कब से कब तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें समर वेकेशन की डेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 15, 2023, 11:53 AM IST

Haryana Schools Summer Vacation 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस बीच हरियाणा में समर वेकेशन की डेट भी सामने आ गई है। गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है जिसके चलते राज्यों ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। जानें हरियाणा में कब से कब तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां।

Image

Summer Vacation in Haryana Schools 2023

Haryana Schools Summer Vacation 2023: एक तरफ हरियाणा बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है, तो दूसरी तरफ स्कूली छात्रों को समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार है। हरियाणा बोर्ड (HBSE Haryana Board Result 2023) के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार तो खत्म होने जा रहा है और इस बीच हरियाणा में समर वेकेशन की डेट भी सामने आ गई है। गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल में ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। जानें हरियाणा में कब से कब तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां।

Haryana Summer Vacation 2023

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्ट‍ियों की तारीख अभी घोषि‍त नहीं की हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीते साल के आध‍िकार‍िक नोटिस के अनुसार हर‍ियाणा के स्‍कूलों में समर वेकेशन 1 जून से 30 जून तक रहा था और स्‍कूल 1 जुलाई 2022 से खोले गए थे। ऐसा अनुमान है कि गर्मी अधिक होने के कारण इस बार हरियाणा में समर वेकेशन मई में ही होंगे।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है जिसके चलते राज्यों ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। गर्मियों में बच्चों का स्कूल जाना आसान नहीं है और उनके स्वास्थ्य की चिंता सरकारें करती हैं। वहीं दूसरी तरफ समर वेकेशन या गर्मियों की छुट्टी का बच्चों के साथ साथ पैरेंट्स को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। समर वेकेशन में बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ घूमने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में घोषित हुई छुट्टियां

बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिम बंगाल में 2 मई से ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई है। ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। यहां स्कूल एक मई से 15 जून तक छुट्‌टी रहेगी। झारखंड में गर्मी की छुट्टी 21 मई से लेकर 10 जून तक होगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article