Haryana Police PST: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने बारिश होने के कारण 10 जुलाई को होने वाली PST स्थगित कर दी थी। अब इस परीक्षा के लिए नई डेट जारी कर दी गई है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर नई डेट की जानकारी साझा की है। हिम्मत सिंह के अनुसार, ज्यादा बारिश के कारण विगत 10 जुलाई 2026 को PST स्थगित कर दी गई थी, अब वह PST 18 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।
18 जुलाई 2026 को हरियाणा पुलिस पीएसटी
बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) हाल ही में 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। यह टेस्ट सुबह 5:00 बजे शुरू होते हैं। पीईटी या पीएसटी (PST/PET) प्रक्रिया के तहत पुलिस उम्मीदवारों की दौड़ ली जाती है, जो कि सुबह की पाली में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) पास कर लिया था, केवल उन्हें ही PST में भाग लेने की अनुमति मिली थी। 10 जुलाई को अधिक बारिश होने के बाद इस दिन के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को रद्द करने का फैसला किया गया है।
बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (GD) के 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) पूरे हो चुके हैं। अब आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखें और अन्य अपडेट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें। नई तिथि की जानकारी आपको यहां भी सबसे पहले आपको दी जाएगी।
