एजुकेशन

Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा ITI के लिए एडमिशन 2 जून से, 80 से ज्यादा ट्रेड्स के लिए

Haryana ITI Admission 2026: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ITI एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

Image

Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा आईटीआई एडमिशन

Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा में आईटीआई के जरिए तकनीकी शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ITI एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस बार हरियाणा के सैकड़ों सरकारी और निजी ITI संस्थानों में इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स में एडमिशन दिए जाएंगे। राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि 8वीं, 10वीं और 12वीं पास छात्र अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स में आवेदन कर सकेंगे।

80 से ज्यादा ट्रेड्स में एडमिशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 80 से ज्यादा ट्रेड्स में एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफी और अन्य तकनीकी कोर्स शामिल हैं। राज्य में करीब 199 सरकारी और 186 निजी ITI संस्थान इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। इन संस्थानों में लगभग 1 लाख सीटों पर दाखिले की तैयारी की गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC, ST और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये रखा गया है। महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। हरियाणा सरकार भी स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए लगातार सीटें और ट्रेड्स बढ़ा रही है। ऐसे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है। शिक्षा और रोजगार विशेषज्ञों का मानना है कि ITI कोर्स युवाओं को कम समय में तकनीकी कौशल देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

विभाग ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन पूरी तरह मेरिट आधारित होंगे। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article