एजुकेशन

Haryana Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर कब होगा जारी, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 10, 2023, 08:48 PM IST

Haryana Board HBSE Result 2023, HBSE 10th, 12th Result 2023 Date and Time: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया।

Image

Haryana Board Result 2023

Photo : iStock

Haryana Board Class 10th 12th Result 2023, Sarkari Result 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट (HBSE 10th, 12th Result 2023) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HBSE Class 10th, 12th Exam 2023: कब हुई हरियाणा बोर्ड परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

Haryana Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसईएच 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा मई में की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to check HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Result 2023

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
HBSE 10th, 12th Result 2023: बीते साल कब आया रिजल्ट

बीते साल हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 जून और 10वीं का रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया था। बता दें कि साल 2022 में परीक्षा में 4.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article