एजुकेशन

Gyan Setu Scholarship Scheme 2024: ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप के लिए आए 13 लाख आवेदन, जानें कब होगा टेस्ट

Gyan Setu Scholarship Test 2024: ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप 2024 के लिए 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। इस स्कॉलरशिप में योग्य छात्रों का चयन एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होगा। इस स्कॉलरशिप में सेलेक्ट होने वाले छात्रों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

Image

ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप टेस्ट की तारीख घोषित

Photo : iStock

Gyan Setu Scholarship 2024 Exam Date: पढ़ाई के खर्चों को कम करने के लिए गुजरात सरकार की तरफ से ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप योजना 2024 की शुरुआत की गई है। इस स्कॉलरशिप के लिए 7 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्कूली छात्रों के लिए जारी इस स्कॉलरशिप में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्रों का चयन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Gyan Setu Scholarship Test 2024) के माध्यम से होगा।

ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलनी थी। बाद में रजिस्ट्रेशन की डेट 12 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई। अब इस स्कॉलरशिप के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीख घोषित हो गई है।

कब होगा टेस्ट?

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए, ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति फॉर्म 6वीं कक्षा में प्रवेश के इच्छुक 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए उपलब्ध है। इसमें चयन एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से निर्धारित किया जाता है, जो नामित स्कूलों में प्रवेश के लिए छात्रों का मूल्यांकन करता है। ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन 30 मार्च 2024 को होगा।

सीधे बैंक खाते में आएगी स्कॉलरशिप की राशि

ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप स्कीम को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर नियम से जोड़ा गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए सेलेक्ट होने वाले छात्रों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को कई तरह के खर्चों से बचाना है।

इन स्कूलों में एडमिशन

ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप की मदद से योग्य छात्र कई मशहूर स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें ज्ञानशक्ति आवासीय विद्यालयों, ज्ञानशक्ति जनजातीय आवासीय विद्यालयों, रक्षाशक्ति विद्यालयों और मॉडल स्कूलों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में छठी कक्षा में दाखिला लेने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह योजना इन संस्थानों के मौजूदा छात्रों तक सीमित नहीं है; यह निजी स्कूलों में पढ़ने वालों के लिए भी खुला है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article