एजुकेशन

GUJCET आंसर की 2023 वेबसाइट gseb.org पर जारी, 18 अप्रैल तक उठाएं आपत्ति

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 13, 2023, 09:58 PM IST

GUJCET आंसर की 2023 आज 13 अप्रैल 2023 को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई है। GUJCET परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org की मदद से अपनी आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर डाउनलोड करने के स्टेप्स भी चेक कर सकते हैं।

Image

GUJCET Answer Key 2023

GUJCET गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 अप्रैल 2023 को GUJCET 2023 आंसर की जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। आंसर की गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विशेषज्ञों की ओर से तैयार की गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि GSEB 18 अप्रैल, 2023 को शाम 6 बजे तक उसी के लिए आपत्ति आमंत्रित कर रहा है।

GUJCET आंसर की जल्द से जल्द डाउनलोड की जानी चाहिए और दिए गए मेल आईडी पर समय सीमा से पहले आपत्ति भेजनी होगी। जो लोग आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें gujcetkey@gmail.com पर प्रति प्रश्न निर्धारित फीस के रूप में 500 रुपये भुगतान करना होगा। कृपया ध्यान दें कि फीस का भुगतान केवल एसबीआई खाते में ही किया जाना चाहिए।

GUJCET Answer Key 2023 Download Direct Link

GUJCET Answer Key 2023 Download: ऐसे डाउनलोड करें जीयूजेसीईटी आंसर की

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।

इसके बाद बोर्ड वेबसाइट पर क्लिक करके GUJCET-2023 प्रोविजनल आंसर की का चुनाव करें।

यहां से आपका पीडीएफ रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

GUJCET आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

GUJCET के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आंसर की पर दी गई ईमेल आईडी पर जमा किया जाना चाहिए। किसी अन्य विधा में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होगी।

GUJCET परीक्षा 2023 3 अप्रैल, 2023 को कई केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी। जीयूजेसीईटी 2023 रिजल्ट के नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article