Gujarat Board HSC Supply Result 2025 Declared: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात बोर्ड 12वीं इंंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को 41.56% छात्रों ने पास किया, अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो gseb.org या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट (image - gseb.org)
इस वर्ष, जीएसईबी ने 23 जून से 30 जून, 2025 तक एचएससी विज्ञान सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की थी।
16,789 हुए पास, 41.56 प्रतिशत गया पासिंग प्रतिशत
परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 19,251 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,789 छात्र उपस्थित हुए। कुल 6,978 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्ण प्रतिशत 41.56 प्रतिशत रहा।
ग्रुप ए का उत्तीर्ण प्रतिशत 46.32 प्रतिशत, ग्रुप बी का उत्तीर्ण प्रतिशत 40.47 प्रतिशत और ग्रुप एबी का उत्तीर्ण प्रतिशत 37.50 प्रतिशत रहा।
व्हाट्सएप से देखें परिणाम
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
Gujarat Board HSC Supply Result 2025 How to Check Online
आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए, इन स्टेप्स को देखें
1. Gujarat Board HSC Supply Result 2025 Website gseb.org पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध Gujarat Board HSC Supply Result 2025 Link पर क्लिक करें।
4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5. आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
7. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
छात्रों की अंकतालिकाएं, प्रमाण पत्र और एस.आर. स्कूलवार भेजने की जानकारी बोर्ड द्वारा बाद में साझा की जाएगी।
स्कूलों को परीक्षा के बाद अंक सत्यापन, दस्तावेज सत्यापन, नाम सुधार, समूह सुधार, अंकों की अस्वीकृति और परीक्षा में पुनः उपस्थिति के लिए आवश्यक निर्देशों वाला परिपत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और उसके अनुसार उचित कार्रवाई करनी होगी, जिस पर स्कूल प्रधानाचार्यों, अभिभावकों, छात्रों और सभी संबंधितों को ध्यान देना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
