एजुकेशन

GSEB SSC Result 2023 Date: गुजरात बोर्ड अगले हफ्ते तक जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, gseb.org पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 3, 2023, 12:53 PM IST

GSEB SSC Result 2023 Date: अभी जीएसईबी ने गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जाएगा।

Image

GSEB SSC Result 2023 Date: gseb.org पर आएगा रिजल्ट।

Photo : iStock

GSEB SSC Result 2023 Date: जीएसईबी एसएससी परिणाम 2023 (GSEB SSC Result) अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। गुजरात बोर्ड (GSEB SSC Result 2023) एचएससी साइंस का रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब 10वीं के रिजल्ट (GSEB SSC Result Date) जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Gujarat Board) या जीएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी करेगा। जीएसईबी 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र मार्कशीट देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

हालांकि अभी जीएसईबी ने गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जाएगा। वहीं रिजल्ट को लेकर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे गुजरात बोर्ड रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

14 से 28 मार्च तक आयोजित हुई थी 10वीं की परीक्षा

इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 14 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले परिणाम रुझानों के अनुसार जीएसईबी मई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित करेगा। गुजरात शिक्षा बोर्ड की GSEB 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

रिजल्ट जारी करने से पहले गुजरात बोर्ड अपने कक्षा 10 के छात्रों को इस बारे में सूचित करेगा। जीएसईबी 10वीं परीक्षा परिणाम 2023 को चेक करने के लिए छात्रों कोअपना हॉल टिकट नंबर और पंजीकरण संख्या तैयार रखें। जो छात्र 2023 में जीएसईबी एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article