एजुकेशन

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं एसएससी रिजल्ट, gseb.org से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 Date: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 8 मई को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

GSEB SSC Result 2025 Date

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 Date and Time: गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। जीएसईबी एसएससी रिजल्ट की घोषणा सुबह 8 बजे की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर सीट नंबर दर्ज करके नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट वॉट्सऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सीट नंबर टाइप करके 6357300971 पर भेजना होगा। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Gujarat Board SSC 10th Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 10 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा के लिए 7.06 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से करीब 6.99 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download GSEB 10th SSC Result 2025

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • फिर जीएसईबी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Gujarat Board 10th Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल गुजरात बोर्ड 10वीं एसएससी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 22 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 11 मई को जारी किया गया। साल 2024 में जीएसईबी एसएससी का कुल पास प्रतिशत 82.56 फीसदी दर्ज किया गया था।

10वीं का रिजल्ट एसएससी कैसे चेक करें?

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधित बोर्ड की वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर घोषित किया जाएगा। परिणाम डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और हॉल टिकट नंबर/रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

जीएसईबी का व्हाट्सएप नंबर क्या है?

छात्र अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर GSEB SSC परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं।

गुजराती रिजल्ट कैसे देखें?

आधिकारिक GSEB वेबसाइट: gseb.org पर जाएँ। होमपेज पर 'GUJCET Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें। अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित छह अंकों की सीट संख्या दर्ज करें। अपना स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए विवरण सबमिट करें।

10वीं एसएससी प्रतिशत की गणना कैसे करें?

10वीं कक्षा के अंकों का प्रतिशत निकालने के लिए, सभी विषयों में अर्जित अंकों का योग लें और उसे उपलब्ध अंकों की संख्या से भाग दें। इस संख्या को 100 से गुणा करें , जो आपका प्रतिशत होगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article