एजुकेशन

Goa HSSC Result 2023: आज जारी होगा गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, gbshse.in से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 6, 2023, 06:53 AM IST

Goa Board HSSC Result 2023, GBSHSE Class 12th Result 2023 Today: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से एचएसएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था।

Image

Goa HSSC Result 2023

Photo : iStock

Goa Board HSSC Result 2023, GBSHSE Goa Board Class 12th Result 2023 Today: गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की ओर से एचएसएससी (HSSC) यानी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 6 मई को शाम 4:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिकव वेबसाइट results.gbshsegoa.net और gbshse.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट हैंग होने पर डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी गोवा 12वीं रिजल्ट 2023 चेक किया जा सकता है।

Goa Board 12th Result 2023: दो टर्म में हुई 12वीं परीक्षा

गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। टर्म 1 परीक्षा 10 नवंबर से 25 नवंबर तक संपन्न हुई थी। जबकि, टर्म 2 की परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 19802 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें लड़कों की संख्या 9930 और लड़कियों की संख्या 9872 है। आज बोर्ड की ओर से सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Goa Board HSSC Result 2023: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को GB12<स्पेस>ROLL NUMBER टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। वहीं, वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download GBSHSE Goa Board HSSC Result 2023

  • गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
GBSHSE Class 12th Result 2023: गोवा बोर्ड 12वीं पास प्रतिशत

साल 2022 में गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 21 मई को किया गया था। जिसमें 8925 लड़कें और 9276 लड़कियों सहित कुल 18201 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। बता दें कि बीते साल 12वीं का पास प्रतिशत 92.66% दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल भी यह 90 से अधिक रहने की संभावना है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article