Ghaziabad, Noida School Online Class: नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस, जानें क्यों लेना पड़ा यह फैसला

Ghaziabad, Noida School Online Class Schedule due to Lok Sabha Election Poll: दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने वाली हैं। गाजियाबाद जिले के कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई हैं। छात्र घर पर रहकर ही अपनी क्लासेस ले सकेंगे। नोएडा के प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी।

Ghaziabad, Noida School Online Class Schedule: गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के बीच बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि कई स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं, ऐसे में स्कूलों का ट्रांसपोर्ट भी बाधित रहने वाला है। इस वजह से 24 अप्रैल बुधवार और 25 अप्रैल, गुरुवार को क्लासेस ऑनलाइन मोड में चलेंगी। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। चुनाव शेड्यूल के अनुसार, इन दो जिलों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। इस बीच छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहने के लिए ऑनलाइल क्लासेस शुरू किए जा रहे हैं।

Online classes Noida

गाजियाबाद, नोएडा के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस

Lok Sabha election 2024: बंद रहेंगे सरकारी स्कूल

गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित होती नजर आ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल 2024 को होनी है। चुनाव को देखते हुए 24 और 25 अप्रैल को राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद रहेंगे। वही, कई प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए 24 अप्रैल और 25 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन क्लासेस चलाए जाएंगे।

End of Feed