Ghaziabad, Noida School Online Class Schedule: गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के बीच बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि कई स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं, ऐसे में स्कूलों का ट्रांसपोर्ट भी बाधित रहने वाला है। इस वजह से 24 अप्रैल बुधवार और 25 अप्रैल, गुरुवार को क्लासेस ऑनलाइन मोड में चलेंगी। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। चुनाव शेड्यूल के अनुसार, इन दो जिलों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। इस बीच छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहने के लिए ऑनलाइल क्लासेस शुरू किए जा रहे हैं।
Lok Sabha election 2024: बंद रहेंगे सरकारी स्कूल
गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित होती नजर आ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल 2024 को होनी है। चुनाव को देखते हुए 24 और 25 अप्रैल को राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद रहेंगे। वही, कई प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए 24 अप्रैल और 25 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन क्लासेस चलाए जाएंगे।
सरकारी स्कूल के टीचर्स की लगी ड्यूटी
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले ज्यादातर शिक्षकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जनपद के सरकारी स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में 24 और 25 अप्रैल 2024 को सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। 26 अप्रैल 2024 को मतदान होने के चलते स्कूलों को बंद किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को 24 अप्रैल और 25 अप्रैल 2024 को स्कूल बुलाया जाएगा। टीचर्स को स्कूल में आकर ही ऑनलाइन क्लासेस लेने होंगे। गाजियाबाद के कई स्कूलों में आज यानी 23 अप्रैल 2024 से ही ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं।
