एजुकेशन

General Knowledge Quiz: खाली बैठे हैं तो दौड़ा लें दिमाग के घोड़े, बताएं इन आसान सवालों के जवाब

General Knowledge Quiz: जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, पुलिस और बैंक समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी एग्जाम या फिर इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो देखना होगा कि आप यहां दिए गए कितने सवालों का सही उत्तर दे पाते हैं।

Image

General Knowledge Quiz

General Knowledge Quiz: जनरल नॉलेज एक महत्वपूर्ण स्किल है, जो सभी के लिए उपयोगी है। आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनरल नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) की बेहद जरूरत होती है। इससे जुड़े सवाल यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, पुलिस और बैंक समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसके लिए रोजाना न्यूजपेपर के साथ ही प्रतियोगी मैगजीन भी पढ़ना जरूरी है। साथ ही भारत के भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था आदि पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ‌ऐसे में अगर आप भी किसी एग्जाम या फिर इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो देखना होगा कि आप कितने सवालों का सही उत्तर दे पाते हैं।

प्रश्न: प्रथम भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र के निर्माता कौन थे?

उत्तर: दादा साहेब फाल्के इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता थे।

प्रश्न: गोदान, निर्मला, प्रतिज्ञा और कफन किस साहित्यकार की रचना है?

उत्तर: मुंशी प्रेमचंद ने गोदान, निर्मला, प्रतिज्ञा और कफन लिखा है।

प्रश्न: देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष का नाम क्या है?

उत्तर: मीरा कुमार देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष हैं।

प्रश्न: कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है।

उत्तर: कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।

प्रश्न: ओलंपिक खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक कौन लाया था?

उत्तर: अभिनव बिंद्रा ने 2008 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था

प्रश्न: भारत के कितने राज्यों में विधान परिषद है?

उत्तर: भारत के 28 राज्यों में से केवल 6 राज्यों में ही विधान परिषद है।

प्रश्न: भारत की किस नदी को वृद्ध गंगा और दक्षिण गंगा कहा जाता है ?

उत्तर: गोदावरी नदी को वृद्ध गंगा और दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न: किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है?

उत्तर: पंचतंत्र का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

प्रश्न: पृथ्वी पर सबसे बड़ा और गहरा महासागर कौन-सा है?

उत्तर: प्रशांत महासागर विश्व के सभी महासागरों में सबसे बड़ा और गहरा है।

प्रश्न: किस ब्लड ग्रुप का व्यक्ति, हर तरह के ब्लड ग्रुप वाले इंसान से ब्लड ले सकता है?

उत्तर: AB+ ब्लड ग्रुप का व्यक्ति किसी भी ब्लड ग्रुप के इंसान से ब्लड ले सकता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें