GATE 2027 Exam Date, Schedule: जारी हुआ गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल, इस डेट से करें रजिस्ट्रेशन

GATE 2027 Exam Date, Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक यहां आवेदन के लिए 14 अगस्त 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

GATE 2027 Exam Date, Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का शेड्यूल जारी कर (GATE 2027 Exam Date) दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक GATE 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित (GATE 2027 Exam Schedule) की जाएगी। परीक्षाएं सुबह और दोपहर, दो सत्रों में होंगी। यह परीक्षा IITs और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) मिलकर आयोजित करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है।

GATE 2027 Exam Date, Schedule

GATE 2027 Exam Date, Schedule: यहां देखें गेट 2027 परीक्षा की तारीख और शेड्यूल

बता दें IIT मद्रास के अनुसार, IIT मद्रास, शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड-GATE की ओर से यह परीक्षा आयोजित कर रहा है। गेट 2027 परीक्षा में पांच साल बाद बदला हुआ सिलेबस, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का बिल्कुल नया पेपर, और डिजीलॉकर इंटीग्रेशन व फेशियल ऑथेंटिकेशन के जरिए ज्यादा सख्त वेरिफिकेशन के उपाय शामिल हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप स्टेप के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed