Gate 2026 Result Date: गेट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का परिणाम घोषित करने जा (Gate 2026 Result) रहा है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (Gate Result 2026 Date) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Gate 2026 Result Date: यहां देखें कब जारी होगा जीएटीई 2026 परीक्षा का रिजल्ट
Gate 2026 Result: दो पालियों में होगी परीक्षा
बता दें GATE 2026 परीक्षा 7 फरवरी और 15 फरवरी 2026 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Gate 2026 Result: ऐसे चेक करें गेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GATE 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Gate 2026 Result: आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Gate 2026) परीक्षा भारत की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और विज्ञान विषयों में छात्रों के ज्ञान और समझ को परखने के लिए आयोजित की जाती है। गेट परीक्षा भारत की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से आईआईटी और एनआईटी में एमटेक और पीएचडी कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
गेट 2026 के स्कोरकार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, क्वालीफाइंग मार्क्स, कुल मार्क्स और रिजल्ट के स्टेटस की जानकारी दर्ज होगी।
