GATE 2024 Answer Key Pdf Download Link: भारतीय विज्ञान संस्थान, IISc बैंगलोर ने आज GATE 2024 आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in से या खबर में दिए गए डायरेक्अ लिंक से मास्टर क्वेश्चयन पेपर और आंसर की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2024 आंसर की जारी
परीक्षार्थियों के लिए 22-25 फरवरी, 2024 के दौरान चुनौतियां उठाने के लिए विंडो को खोला जाएगा। संस्थान ने GATE 2024 Exam का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया था।
GATE 2024 मास्टर आंसर की, प्रश्न पत्र - कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर मास्टर आंसर की और प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और उसकी एक कॉपी अपने पास रखें
कब आएगा रिजल्ट - GATE 2024 Result
रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी को जारी किए गए थे। उम्मीदवार अब GATE GOAPS लॉगिन के माध्यम से आंसर की और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, GATE 2024 Result 16 मार्च को घोषित किया जाएगा। समय अभी घोषित नहीं किया गया है। GATE Exam कुल 30 विषयों के लिए तीन घंटे के लिए कंप्यूटर टेस्ट मोड के माध्यम से अंग्रेजी में आयोजित की गई थी। इसमें दो खंड थे - सामान्य योग्यता और उम्मीदवार के चयनित विषय।
उम्मीदवार 22 फरवरी से सभी 30 विषयों के खिलाफ आपत्ति कर सकते हैं।
