एजुकेशन

CBSE Class 12th Hindi Paper Analysis: कैसा गया कक्षा 12वीं हिंदी का पेपर, छात्रों ने बताया मॉडरेट

CBSE Class 12th Hindi Paper Analysis: सीबीएसई बोर्ड ने आज 19 फरवरी को कक्षा 12वीं हिंदी पेपर का आयोजन किया। कुछ छात्रों ने बात चीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, जिन्होंने बताया कि पेपर मॉडरेट आया था।

Image

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2024

CBSE Class 12th Hindi Paper Analysis: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 19 फरवरी को कक्षा 12वीं हिंदी पेपर का आयोजन किया। कुछ छात्रों ने बात चीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, जिन्होंने बताया कि पेपर मॉडरेट आया था। पेपर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित हुआ। छात्रों से मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

मॉडरेट रहा पेपर

छात्रों ने बताया पेपर न ज्यादा आसान था, न बहुत कठिन। इसे मध्यम स्तर का पेपर यानी मॉडरट कहा जा सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से चल रही है। आज हिंदी इलेक्टिव पेपर देने वाले छात्रों ने कहा कि पेपर हल करना कुल मिलाकर मध्यम था।

प्रश्न पत्र समझने में नहीं आई दिक्कत

सीबीएसई कक्षा 12 हिंदी परीक्षा विश्लेषण 2024

छात्रों की प्रतिक्रिया से पता चला है कि प्रश्न पत्र को समझना मुश्किल नहीं था।

सैंपर पेपर ने की मदद

CBSE द्वारा साझा किए गए सैंपल पेपर मददगार थे। हिंदी इलेक्टिव और कोर पेपर के प्रश्न NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित थे।

परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय

सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर और इलेक्टिव दोनों परीक्षाएं 80 अंकों के लिए आयोजित की गईं, और छात्रों को परीक्षा समाप्त करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। प्रत्येक पेपर में दो सेक्शन थे। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया गया था।

इस वर्ष, 39 लाख से अधिक छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे। सीबीएसई ने छात्रों को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और देरी से बचने के लिए कहा है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article