Gandhi Jayanti Quiz: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था और इसी उपलक्ष्य में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है। महात्मा गांधी के जन्म दिवस को युनाइटेड नेशंस द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ नॉन-वॉयलेंस के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अहिंसा का संदेश दिया था और इसकी ताकत का लोहा भी दुनिया से मनवाया। यहां आप गांधी जी के जीवन से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल और उनके जवाब देख सकते हैं।
Gandhi Jayanti GK Questions and Answers
1. महात्मा गांधी का जन्म कहां और कब हुआ था।
क. राजकोट में 3 अक्टूबर 1840 को
ख. पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को
ग. अहमदाबाद में 2 अक्टूबर 1880 को
घ. दिल्ली में 2 अक्टूबर 1869 को
उत्तर: ख
2. गांधी जी के पिता का क्या नाम था?
क. जवाहर लाल
ख. करमचंद
ग. मोहनदास
घ. पुतलीबाई
उत्तर: ख
3. वकालत की पढ़ाई के लिए गांधी जी कितने साल की उम्र में लंदन पहुंचे थे?
क. 20 साल
ख. 19 साल
ग. 21 साल
घ. 18 साल
उत्तर: ख
4. महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु किनको माना जाता है?
क. बाल गंगाधर तिलक
ख. राजागोपालाचारी
ग. मोती लाल नेहरू
घ. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर: घ
5. महात्मा गांधी ने निम्नलिखित में से कौन सा अखबार प्रकाशित नहीं किया था?
क. वंदे मातरम
ख. नवजीवन
ग. हरिजन
घ. यंग इंडिया
उत्तर: क
6. महात्मा गांधी के जीवन में देवदास कौन थे?
क. उनके अकेले बेटे
ख. उनके दूसरे बेटे
ग. उनके सबसे छोटे बेटे
घ. उनके सबसे बड़े बेटे
उत्तर: ग
7. मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?
क. रवींद्रनाथ टैगोर
ख. जवाहरलाल नेहरू
ग. मोतीलाल नेहरू
घ. बाल गंगाधर तिलक
उत्तर: क
8. गांधी जी की गुजराती किताब - द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ - का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया था ?
क. मगनलाल गांधी
ख. महादेव देसाई
ग. प्यारेलाल जी
घ. सुशीला नायर
उत्तर: ख
9. गांधी जी का अहिंसा और असहयोग आंदोलन किसकी विचारधारा से प्रेरित था ?
क. कार्ल मार्क्स
ख. स्वामी विवेकानंद
ग. हेनरी डेविड थोरियू
घ. जवाहर लाल नेहरू
उत्तर: ग
10. महात्मा गांधी का दूसरा असहयोग आंदोलन कौन सा था?
क. अहमदाबाद मिल हड़ताल
ख. खेड़ा सत्याग्रह
ग. चंपारन सत्याग्रह
घ. दांडी मार्च
उत्तर: क
11. महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर किसने कहा था?
क. लॉर्ड माउंटबेटन
ख. क्लीमेंट एटली
ग. विंस्टन चर्चिल
घ. रामसे मैकडॉनल्ड
उत्तर: ग
12. इनमें से कौन सी किताब महात्मा गांधी ने लिखी है?
क. हिंद स्वराज
ख. सत्य के साथ मेरे प्रयोग
ग. क और ख दोनों ही
घ. हिंद स्वराज
उत्तर: ग
13. महात्मा गांधी ने पहला सत्याग्रह कहां किया था?
क. चंपारन
ख. बरदोली
ग. अहमदाबाद
घ. खेड़ा
उत्तर: क
14. महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन वैष्णव जन को तेने कहिए किसने लिखा था?
क. संत ज्ञानेश्वर
ख. नरसी मेहता
ग. श्यामल भट्ट
घ. पुरंदर दास
उत्तर: ख
15. गांधी जी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा था?
क. जवाहर लाल नेहरू
ख. रवीन्द्रनाथ टैगोर
ग. सुभाष चंद्र बोस
घ. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर: ग
