एजुकेशन

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की डेट शीट किस वेबसाइट से देखें

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई डेट शीट 2025 का इंतजार जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड के जो छात्र इस साल यानी 2025 में परीक्षा देंगे, उनके लिए डिटेल डेट शीट नंवबर में ही जारी होने की संकेत हैं। बता दें, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें आ चुकी हैं, खबर से चेक करें

Image

सीबीएसई डेट शीट 2025 (image - canva)

CBSE Board Exam 2025 Time Table: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए CBSE Board Schedule 2025 जारी कर सकता है, संभावना है कि नवंबर में ही इन्हें जारी कर दिया जाएगा। एक बार CBSE Time Table 2025 Pdf जारी होने के बाद इसे cbse.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। CBSE Board 2025 के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित हो चुकी हैं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगले साल यानी 2025 में 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर देगा। कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र अपनी तैयारी के लिए जितना समय दे सकते हैं जरूर दें, बिना प्रेशर लिए पढ़ने के और अच्छे नंबर लाने के सौ तरीके इंटरनेट पर मौजूद हैं, उन्हें देखें समझें जो सही लगे उसे अपनाएं, लेकिन पूरा जोर लगाए।

CBSE Board 2025 Class 10, 12

परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, लेकिन डिटेल शिड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। CBSE 2025 Class 10 Detail Schedule और CBSE Date Sheet 2025 Class 12 Detail Schedule जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि किस दिन कौन सी परीक्षा होगी।

कब से हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं, CBSE Board 2025

सीबीएससी बोर्ड 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं। हालांकि, CBSE के शीतकालीन स्कूल 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

CBSE Date Sheet 2025 Cbse.nic.in

रुझानों के अनुसार, छात्र नवंबर के आखिरी सप्ताह में CBSE डेट शीट जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। पिछले साल, CBSE ने 11 दिसंबर, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा तिथियां जारी की थीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article