FMGE October 2026 Exam City Slip Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) परीक्षा के लिए टेस्ट सिटी अलॉटमेंट नोटिस जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 सेशन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) परीक्षा के लिए टेस्ट सिटी अलॉटमेंट नोटिस जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप की मदद से उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।
FMGE अक्टूबर परीक्षा 2026 की टेस्ट सिटी स्लिप आज हो सकती है जारी
इससे उन्हें परीक्षा से पहले यात्रा और ठहरने की तैयारी करने में आसानी होगी। हालांकि, इस स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाएगा। केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
FMGE October 2026 City Slip Download कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी टेस्ट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर FMGE October 2026 सेक्शन खोलें।
3. टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप या कैंडिडेट लॉगिन से जुड़ा लिंक खोजें।
4. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सिटी स्लिप खोलें और डाउनलोड कर लें।
6. इसमें अपना नाम, एप्लीकेशन नंबर और अलॉट की गई परीक्षा सिटी चेक करें।
FMGE Admit Card 2026 Date
इस परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह तारीख उपलब्ध शेड्यूल के आधार पर बताई गई है। किसी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखें।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र के पते, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा वाले दिन किसी परेशानी से बचने के लिए केंद्र तक पहुंचने की योजना पहले ही बना लें।
