एजुकेशन

FMGE June 2026 Result: एफएमजीई जून रिजल्ट जारी, डारेक्ट लिंक से करें पीडीएफ डाउनलोड

FMGE June 2026 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन यानी एफएमजीई जून सेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

FMGE June 2026 Result (Photo - Canva)

FMGE June 2026 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन यानी एफएमजीई जून सेशन (FMGE June 2026) के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे। नतीजे चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को natboard.edu.in पर जाना है और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करना है।

कब हुई थी परीक्षा?

एफएमजीई जून 2026 की परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा 28 जून को किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद से उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है।

कैसे डाउनलोड करें FMGE Result 2026?

स्टेप 1 - सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Public Notice सेक्शन में जाना होगा।

स्टेप 3 - इसके बाद आपको Result of Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) - June 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 4 - इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एफएमजीई जून रिजल्ट 2026 पीडीएफ खुल जाएगी।

स्टेप 5 - अब आप रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl+F प्रेस करना है और रोल नंबर दर्ज करने के बाद आप चेक कर पाएंगे।

स्टेप 6 - उम्मीदवार एफएमजीई जून रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी लें।

कब जारी होंगे स्कोरकार्ड?

FMGE Result 2026 जारी होने के बाद अब परीक्षा में शामिल हुए छात्र स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा गया है कि उनके व्यक्तिगत स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे, जो छात्र डाउनलोड कर पाएंगे और विषयों के अनुसार प्राप्त अंक चेक कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article