एजुकेशन

Education News Today: अब ग्रेजुएशन के छात्र घटा बढ़ा सकेंगे डिग्री पाठ्यक्रमों की अवधि, यूजीसी प्रमुख ने दी जानकारी

Education News Today: अब डिग्री पाठ्यक्रमों की अवधि को घटाए या बढ़ाए जाने का पा सकेंगे विकल्प। यूजीसी ने हाल ही में एक बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए त्वरित डिग्री प्रोग्राम (एडीपी) और विस्तारित डिग्री प्रोग्राम (ईडीपी) की पेशकश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दे दी है।

Image

ग्रेजुएशन के छात्र घटा बढ़ा सकेंगे डिग्री पाठ्यक्रमों की अवधि

Education News Today: यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थान जल्द ही स्नातक (यूजी) छात्रों के सामने पाठ्यक्रमों की अवधि को छोटा करने या बढ़ाने का विकल्प पेश कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस सप्ताह एक बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए त्वरित डिग्री प्रोग्राम (एडीपी) और विस्तारित डिग्री प्रोग्राम (ईडीपी) की पेशकश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दे दी है।

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि मसौदा मानदंडों को अब हितधारकों की प्रतिक्रिया के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।

डिग्री पर होगी उसकी अवधि की जानकारी

कुमार ने कहा कि डिग्रियों में पाठ्यक्रमों की अवधि छोटी किए जाने या बढ़ाए का उल्लेख होगा और इन डिग्रियों को आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए निर्धारित अवधि की डिग्री के समान माना जाएगा।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “छात्र पढ़ाई की क्षमताओं के आधार पर अपने अध्ययन की अवधि को छोटा करने या बढ़ाने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। एडीपी (Accelerated Degree Program) के तहत छात्रों को प्रति सेमेस्टर अतिरिक्त क्रेडिट हासिल करके तीन साल या चार साल का पाठ्यक्रम कम समय में पूरा करने का विकल्प मिलेगा, जबकि ईडीपी में प्रति सेमेस्टर कम क्रेडिट अर्जित करके पाठ्यक्रम की अवधि बढ़ाने का विकल्प मिलेगा।”

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article