DU CSAS UG 2025: अगर आप भी डीयू या इससे जुड़े कॉलेजों में एडमिशन की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 जुलाई, 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के नतीजे घोषित करेगी। इसके बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय जुलाई के दूसरे सप्ताह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए CSAS UG पोर्टल का दूसरा चरण खोलेगा।
डीयू सीएसएएस यूजी 2025
जो उम्मीदवार UG डिग्री हासिल करना चाहते हैं, वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) UG पोर्टल admission.uod.ac.in के माध्यम से अपने पसंदीदा कॉलेज और प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है “दिल्ली विश्वविद्यालय आने वाले सप्ताह में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) का दूसरा चरण खोलेगा। सभी संभावित आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे CSAS चरण- I के लिए आवेदन करना शुरू कर दें, यदि अभी तक ऐसा नहीं किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पसंदीदा "कार्यक्रमों और कॉलेजों" की सूची पहले से ही तैयार करना शुरू कर दें,”
दिल्ली विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र कब से शुरू होगा?
दिल्ली विश्वविद्यालय 1 अगस्त, 2025 से अपना शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए तैयार है। CSAS UG चरण 2 पंजीकरण पोर्टल एक सप्ताह तक लाइव रहेगा।
CUET UG Result 2025 के बारे में
NTA आज CUET UG 2025 के नतीजे घोषित करेगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर आवेदन संख्या और DOB का उपयोग करके अपने स्कोर देख सकते हैं। इस साल, 200 से अधिक विश्वविद्यालय/कॉलेज CUET UG काउंसलिंग 2025 में भाग ले रहे हैं।
