DU Admssion 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन का दौर जारी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की साझा सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के पहले दौर में 81,900 से अधिक उम्मीदवारों ने आवंटित ग्रेजुएशन के लिए सीट स्वीकार कर ली है। यह जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीते दिनों यानी 19 जुलाई 2026, रविवार को दी है। डीयू की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, 21,500 से अधिक उम्मीदवार शुल्क जमा कर अपना दाखिला पक्का कर चुके हैं। डीयू ने बताया कि पहले दौर में सीट पाने वाले 93,033 उम्मीदवारों में से रविवार दोपहर दो बजे तक 81,979 ने अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली, जिससे सीट स्वीकार करने की दर 88.12 फीसदी हो गई।
DU Admssion 2026: यूजी राउंड 1 में 81000 से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन स्वीकर किया
युनिवर्सिटी की ओर से जारी डेटा के अनुसार इनमें से 33,383 उम्मीदवार कॉलेज की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के बाद फीस भुगतान लिंक जारी होने के चरण तक पहुंच चुके हैं, जबकि 21,530 उम्मीदवारों ने निर्धारित फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो पहले दौर में आवंटित कुल सीट का 23.14 प्रतिशत है।
DU UG Admission 2026: फीस कंफर्मेंशन और आगे की प्रक्रिया
वहीं 33,383 उम्मीदवारों को पेमेंट लिंक भेजे गए हैं, जिससे पता चलता है कि काफी संख्या में उम्मीदवार अभी भी अपनी सीट पक्की करने की प्रक्रिया में हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि एडमिशन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे उम्मीदवार फीस का पेमेंट और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे, और भी कन्फर्मेशन मिलने की उम्मीद है।
DU Admission 2026: पोस्टग्रेजुएट में इतने छात्रों का एडमिशन
पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए अब तक 10,248 उम्मीदवारों को एडमिशन मिल चुका है। बची हुई सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि 'स्पॉट राउंड 1, 25 जुलाई, 2026 से शुरू होगा। उम्मीद है कि इस राउंड में उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा जिन्हें पहले सीट नहीं मिली थी या जो किसी और मौके की तलाश में हैं। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एडमिशन के लिए आगे की प्रक्रिया जानने के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
