DU Admission 2023 UG: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द ही विंडो खुलने वाली है, दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही एडमिशन का दौर शुरू होने वाला है, छात्र यहां से अनुमानित तारीख चेक कर सकते हैं। बता दें, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन 2023 (image - canva)
DU Admission 2023 News: शैक्षणिक सत्र 2023 का कैलेंडर जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है, जबकि वहीं शैक्षणिक सत्र 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में छात्र परेशां है कि डीयू के अन्य अपडेट आ रहे हैं लेकिन यूजी कोर्स में एडमिशन को लेकर कोई खबर नहीं है। फिलहाज एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में 16 अगस्त से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है, लेकिन पहले बात एडमिशन की करते हैं।
देश भर के मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए हाल ही में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन अभी तक परिणाम नहीं आया है, माना जा रहा है कि सीयूईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा इसी हफ्ते कर दी जाएगी, जिसके बाद देशभर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन विंडो खुल जाएगी।
DU Admission 2023 UG: सबको नहीं केवल इन्हें मिलेगा एडमिशन
सीयूईटी परीक्षा का आयोजन इसीलिए होता है ताकि अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाए, ऐसे में सीयूईटी परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। रही बात दिल्ली विश्वविद्यालय की तो एक्सपर्ट के अनुसार, इस कॉलेज में हाई स्कोर मांगा जा सकता है। बता दें, यूजी पाठ्यक्रम में डीयू अपने 68 काॅलेजों में 71 हजार सीटों पर एडमिशन करेगा।
छात्र शैक्षणिक कैलेंडर देखने या अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं।
