एजुकेशन

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ के 1900 से ज्यादा पदों पर आवेदन जारी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

DSSSB Recruitment 2026, Delhi Teaching & Non Teaching Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 1900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख जुलाई 2026 है। यहां आप डीएसएसएसबी के टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1900 से ज्यादा पदों पर आवेदन जारी

DSSSB Recruitment 2026, Delhi Teaching & Non Teaching Vacancy 2026: दिल्ली सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Recruitment 2026) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 1900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी, टीजीटी स्पेशल एजुकेशन, डोमेस्टिक साइंस टीचर, आइटी असिस्टेंट ग्रेड-ए, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, नियर साइंटिफिक असिस्टेंट, फिटर ग्रेड-II व लिफ्ट ऑपरेटर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 16 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है। यहां आप डीएसएसएसबी के टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

DSSSB Teaching, Non Teaching Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

डीएसएसएसबी के इन पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां टीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीसीए / बीएससी/ बीटेक होना चाहिए। जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

DSSSB Recruitment 2026 Age Limit: यहां देखें एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां ग्रुप सी के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष, ग्रुप बी के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष, ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 32 वर्ष, लिफ्ट ऑपरेटर के लिए आयु 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए।

DSSSB Teaching, Non Teaching Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DSSSB Teaching, Non Teaching Staff Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीटे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

DSSSB Teachning Staff Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

डीएसएसएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व स्किल्स ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार स्किल्स ट्रेड टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे।

DSSSB Teachning, Non Teaching Staff Salary: यहां देखें सैलरी

यहां सैलरी की बात करें तो पदानुसार अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है। यहां चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 29,200 रुपये से 1,42,400 रुपये सैलरी दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article